बरेली। भाजपा महानगर की ओर से शहर विधानसभा में केंद्रीय बजट परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन डीडीपुरम स्थित अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक सभागार मे किया गया। शनिवार दोपहर हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत केंद्री प बजट उत्तर प्रदेश के विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता को नई ऊंचाई देने वाला बजट है। यह राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर, उद्योग कृषि और युवाओं की ग्रोथ बढ़ाने की दिशा में निर्णायक साबित होगा। केंद्र सरकार के बजट में विकास और आत्मनिर्भर भारत, महिलाओं को सशक्त बनाने, निर्माण और उद्योग, कर सुधार के माध्यम से मध्यम वर्ग को राहत देने का प्रयास किया गया। व्यापारियों के हित में कई घोषणाएं की गई है। दूसरी ओर बरेली मे सरकार मेडिकल कॉलेज की जरूरत को नकार दिया। उन्होंने कहा कि बरेली में पहले से तीन निजी मेडिकल कॉलेज हैं। ऐसे में यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज की जरूरत नहीं है। वित्तमंत्री ने एमएसएमई के लिए 10,000 करोड का ग्रोथ फंड बनाया है, जो उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान करेगा। सांसद छत्रपाल गंगवार ने कहा कि एमएसएमई के लिए ग्रोथ फड और सस्ते ऋण की सुविधा, शिक्षा और स्वास्थ्य का लाभ सभी को मिलेगा। संचालन प्रतेश पांडे ने किया। कार्यक्रम में अनिल कुमार एडवोकेट, मनीष अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, बंटी ठाकुर, रेखा श्रीवास्तव, पवन अरोड़ा, रोहित जिंदल, रामकृष्ण शुक्ला, अनिल अग्रवाल, दीपक द्विवेदी, शोभित सक्सेना आदि मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
