बरेली बवाल मे हथियार सप्लाई करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, एसआईटी करेगी विवेचना

बरेली। मौलाना तौकीर रजा के करीबियों की डिमांड पर बवाल के दौरान पुलिस पर फायरिंग के लिए असलाह सप्लाई करने वाले हिस्ट्रीशीटर इशरत अली गैंग के दो सदस्यों को बहेड़ी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों को उत्तराखंड में असलाह सप्लाई करने जाते समय गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से पांच पिस्टल, दो तमंचा और 38 कारतूस बरामद किए गए है। असलहा सप्लाई नेटवर्क का कनेक्शन 26 सितंबर को हुए बवाल से जुड़ने के चलते इस मामले की विवेचना क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर की जाएगी। बयान और पूछताछ के आधार पर आरोपियों को बवाल से जुड़े फायरिंग संबंधी मुकदमों में भी नामजद किया जाएगा। इररके चलते क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर संजय धीर ने भी बहेड़ी कोतवाली पहुंचाकर दोनों असलहा सप्लायर से पूछताछ की। पुलिस जांच में सामने आया कि असलाह सप्लाई करने वाले गैंग का लीडर हिस्ट्रीशीटर इशरत अली है। डिमांड आने पर इशरत वीडियो पिस्टल से फायरिंग करते हुए वीडियो बनाकर तसलीम और सोमू खान के जरिये पार्टी को भिजवाता था। डील होने पर ये दोनों ही असलहा सप्लाई करने जाते थे। 26 सितंबर को हुए बवाल से पहले सुबह करीब 11 बजे फरहत अली व इशरत अली के कहने पर सोमू खान एक बैले में असलहे व कारतूस लेकर झुमका तिराहे पर आया था। वहां इशरत के भेजे व्यक्ति की वीडियो कॉल के जरिये तस्दीक करके वह थैला देकर चला गया। जांच के दौरान सोमू खान के मोबाइल मे बवाल के कई वीडियो व फोटो भी मिले हैं। यह जानकारी सामने आने पर बवाल के प्रमुख मामलों की विवेचना कर रहे क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर संजय धीर ने भी बहेड़ी पहुंचकर तसलीम व सोमू खान से पूछताछ की। एसपी नॉर्थ मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि बवाल का कनेक्शन सामने आने के चलते इस मामले की विवेचना एसआईटी को दी जाएगी। फायरिंग से जुड़े बवाल के मामलों में भी इन आरोपियों को नामजद किया जाएगा। एसपी नॉर्थ ने बताया कि इस मुकदमे की विवेचना बवाल की जाब कर रही एसआईटी को दी जाएगी। इन मामलों की जांच कर रहे क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर संजय धीर ने भी बहेड़ी थाने में असलहा सप्लायरों से पूछताछ की है। जेल में बंद फरहत की रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी और अन्य तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई है। प्रेसवार्ता के दौरान सीओ बहेड़ी अरुण कुमार सिंह व इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह भी मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *