फरीदपुर, बरेली। जनपद के थाना फरीदपुर क्षेत्र मे यात्रियों को लेकर आ रही बरेली डिपो की रोडवेज बस हाईवे पर अनियंत्रित होकर गड़्ढे में जा गिरी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यात्रियों को बस से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। दो यात्रियों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बरेली रेफर किया गया। मंगलवार को बरेली डिपो की बस शाहजहांपुर से यात्रियों को लेकर बरेली आ रही थी। बस फरीदपुर से पहले द्वारिकेश चीनी मिल के ओवर ब्रिज पर पहुचने वाली थी। इस दौरान ड्राइवर बस से नियंत्रण खो बैठा। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल सात यात्रियों को बस से बाहर निकाला। घायलों में शाहजहांपुर के कटरा निवासी संतोष कुमार वर्मा की पत्नी मुन्नी देवी, शाहजहांपुर के अजीजगंज के मनफूल कॉलोनी के जगत सिंह की पत्नी अन्नपूर्णा, सेहरामऊ दक्षिणी के सुधीर, हिमाचल प्रदेश के पटना साहेब के ताराचंद मेहता, उनका बेटा अभिषेक मेहता, शाहजहांपुर के तिलहर के कृष्ण बहादुर, सिरौली के सुनील कुमार थे। गंभीर रूप से घायल ताराचंद मेहता और मुन्नी देवी को बरेली के अस्पताल रेफर किया गया है। एआरएम एके वाजपेई ने बताया की हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। जो बस हादसे का शिकार हुई। उसे कुछ दिन पहले खरीदा गया था। प्रथम दृष्टया ड्राइवर को झपकी आने की वजह से हादसा होना माना जा रहा है। सुबह होने की वजह से कम थी यात्रियों की संख्या शाहजहांपुर से बरेली आ रही रोडवेज बस मे केवल सात यात्री बैठे थे। सड़क खाली होने की वजह से ड्राइवर तेज रफ्तार मे बस को दौड़ा रहा था। कई यात्रियों ने धीरे चलने की सलाह दी। लेकिन वह नही माना। यात्रियों का कहना है कि अगर बस खचाखच भरी होती तो बड़ा हादसा हो जाता। पुलिस ने खाई में गिरी बस को निकलवाया सुबह क्रेन से बस निकालने के दौरान हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। काफी देर तक वाहनों का लंबा जाम लग गया। पुलिस ने जाम खुलवाया तब यातायात सुचारू रूप से चल सका।।
बरेली से कपिल यादव
