बमनपुरी रामलीला 25 से, दो मार्च को राम बारात

बरेली। ऐतिहासिक धरोहर मे शुमार होली पर होने वाली बमनपुरी रामलीला का शुभारंभ 25 फरवरी को पताका यात्रा के साथ होगा। इसे लेकर बड़ी बमनपुरी स्थित नरसिंह मंदिर मे कमेटी ने बैठक की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष विशाल मेहरोत्रा ने बताया कि ब्रिटिशकाल में 1861 में शुरू हुईइस रामलीला को वर्ष 2008 मे यूनेस्को ने वर्ल्ड हेरिटेज की सूची मे शामिल किया था। सन 2015 में इसे विश्व धरोहर घोषित किया गया। उन्होंने कि 15 मार्च को श्रीराम के राज्यभिषेक के साथ रामलीला का समापन होगा। अध्यक्ष राजू मिश्रा ने बताया कि चंद्रग्रहण के कारण राम बारात दो मार्च को होली से एक दिन पहले निकाली जाएगी। कमेटी ने कार्यक्रम की पत्रिका का विमोचन किया। महामंत्री सुनील रस्तोगी, गौरव सक्सेना, विवेक शर्मा, दिनेश दद्दा, नीरज रस्तोगी, संजीव रस्तोगी, राजकुमार गुप्ता, नवीन शर्मा, सतेंद्र आदि रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *