बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। दो बाइक पर आए चार नकाबपोश बदमाश फाइनेंस कंपनी के दो एजेंट से रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। बैग मे 1.20 लाख रुपये थे। पुलिस ने घटना का मुकदमा दर्ज कर बदमाशों को चिह्नित कर लिया है। उनकी तलाश की जा रही है। रामपुर के मिलक थाना क्षेत्र के गांव हल्दुआ निवासी लालाराम और क्योलड़िया क्षेत्र के गांव अभयपुर निवासी सुनील कुमार भारत फाइनेंस कंपनी मे कलेक्शन एजेंट है। सोमवार को दोनों मीरापुर गांव से समूह के सदस्यों से किस्त की धनराशि लेकर बाइक से लौट रहे थे। शाम करीब छह बजे रहपुरा गांव मे स्कूल के पास पीछे से दो बाइक पर चार बदमाश आए। दो बदमाश बाइक लेकर उनके पास पहुंचे और कलेक्शन के 1.20 लाख रुपयों समेत बैग छीनकर फरार हो गए। बैग मे दो मोबाइल और टेबलेट भी थे। दोनो एजेंट ने फतेहगंज पश्चिमी थाने पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच कर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस की जांच मे सामने आया कि कलेक्शन के दौरान गांव मे एक व्यक्त्ति से एजेंटों का झगड़ा भी हुआ था। उससे भी पुलिस पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर क्राइम वरुण कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। कुछ बदमाशों को चिह्नित किया गया है। उनकी तलाश की जा रही है।।
बरेली से कपिल यादव
