बरेली। गुरुवार को समाजवादी महिला सभा का जिला स्तरीय सम्मेलन आईएमए हॉल में शुरू हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अगम मौर्य ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाह ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। बढ़ती महंगाई पर सरकार को घेरा। आगे कहा- रसोई गैस का सिलेंडर 1000 रुपए का हो गया। घरों में गैस पर रोटी बनाना मुश्किल हो गया है। पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान पर हैं। आम आदमी को दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करना भी मुश्किल हो गया है। लीलावती ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। प्रदेश में महिलाओं को असुरक्षित बताया। महिला सम्मेलन में आईएमए हॉल पूरी तरह भर गया। बड़ी संख्या में महिलाएं हॉल के बाहर खड़ी रही। सम्मेलन में लीलावती के साथ महिला सभा की उपाध्यक्ष जरीना उस्मानी ने भी शिरकत की। कार्यक्रम को सफल बनाने में भारती चौहान, नीरज तिवारी, सुनीता यादव, रेहाना बी, रूबी खान, दीप्ति पांडेय, जैनब फातिमा, कल्पना सागर, सीमा श्रीवास्तव, राजदेवी चौधरी, शालिनी सिंह, सोनम मौर्य, नीलम वर्मा, शांति सिंह, साधना मिश्रा, गुड़िया गंगवार, चितवन कौर, कमलेश रत्नाकर, सुनीता दिवाकर, मैना आदि मुख्य रूप से रही। कार्यक्रम में शमीम खां सुल्तानी, भगवत सरन गंगवार, पूर्व विधायक विजयपाल, सुल्तान बेग, रविन्द्र यादव, गौरव सक्सेना, डॉ अनीस बेग, गोपाल कश्यप, राजेश अग्रवाल, गौरव जायसवाल, पवन सक्सेना, कलीमउदीन, डॉ जीराज यादव, असलम खान आदि लोग मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव