बरेली- खानखाए रफीकुल औलिया का कुल शरीफ बड़ी शान ओ शौकत से मनाया गया खान खाए रफीकुल औलिया के सज्जादा नशीन हजरत मुहीब मियां रफीकी कदीरी की सरपरस्ती में दो रोजा उर्स शाह जी रफीकुल औलिया रहमतुल्ला अलैहि का बड़ी अकीदत के साथ मनाया गया जिसमे दूर दूर से आए जायरीन और मुरीदिनो ने शिरकत दी ।
खानकाय के मीडिया प्रभारी डॉक्टर सरताज हुसैन ने बताया शाह जी रफीकुल औलिया के कुल शरीफ में हजरत सब्हान मियां शेरी बहेड़ी शरीफ ने हजरत रफीकुल औलिया की हयात ए ज़िंदगी व करामातो के बारे में बताया। हजरत मौलाना शराफत हुसैन कदीरी मुफ्ती अतीक अहमद पीलीभीति मौलाना सलीम साहब मस्जिद रफीकुल औलिया हजरत फय्युक मियां हाफिज अब्दुल वाहिद ने कुल शरीफ में कुरान ए पाक की तिलावत की और सलातो सलाम पेश किया खानखा के सज्जादा नशीन हजरत मुहीब मियां ने जायरीन मुदीरीदिन ने देश की खुशहाली के लिए दुआएं की हजरत फय्यूक मियां ने शिजरा शरीफ पढ़ा और तमाम जायरीन के लिए लगरे आम किया खानखा के खादिम नन्ने मियां रफीकी अमजद हुसैन मुनीरी अखलाक रफीक़ी शब्बीर अहमद जहीर अहमद सरताज मुनिरी नबी हसन रफीकी आदि मौजूद रहे।
– बरेली से तकी रज़ा
