फ्लाईओवर से नीचे गिरी प्राइवेट बस, एक युवक की मौत, 40 यात्री घायल, छह यात्रियों की हालत गंभीर

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। जनपद के थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र मे सोमवार की तड़के सुबह दिल्ली से सवारियां लेकर आ रही प्राइवेट बस बल्लिया फ्लाईओवर से नीचे पलट गई। जिससे एक यात्री की मौत हो गई। 16 यात्री घायल हुए है। इनमें छह यात्रियों की हालत नाजुक बताई गई है। बाकी बचे 18 यात्रियों को हल्की चोटे आई है। जानकारी के अनुसार सोमवार की तड़के सुबह करीब साढ़े तीन बजे प्राइवेट बस दिल्ली से बरेली की ओर आ रही थी। फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र मे बल्लिया फ्लाईओवर पर ड्राइवर को नींद की झपकी आने से बस अचानक अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरी। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फ्लाईओवर से नीचे गिरी बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। उसमें यात्री फंसे हुए थे। पुलिस ने यात्रियों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। हादसे मे यात्री प्रेम किशन की मौत हो गई। 16 यात्री घायल है। घायलों का जिला अस्पताल मे उपचार चल रहा है। बाकी 18 यात्रियों को हल्की चोट आने के कारण सीएचसी पर उपचार कर दिया गया था। सूचना पर डीएम रविन्द्र कुमार और एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने घटनास्थल को देखा। इसके बाद अस्पताल पहुंच कर घायलों का हाल जाना। बताया जाता है कि फतेहगंज पश्चिमी मे सुबह करीब साढ़े तीन बजे ड्राइवर को नींद की झपकी आने से बस अनियंत्रित हो गई। हादसे में घायल छह यात्रियों को रेफर किया गया है। मरने वाला युवक मेरठ का रहने वाला बताया जाता है। रायबरेली और दिल्ली के मवाना के रहने वाले है सभी घायल। घायलो मे अभिनव सिंह पुत्र राजबहादुर सिंह निवासी असरफाबाद थाना महाराजगंज जनपद रायबरेली, धीरेन्द्र कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी रैयापुर थाना ऊचाहांर जनपद रायबरेली, अभिषेक सिंह पुत्र राजबहादुर निवासी रैयापुर थाना ऊचाहांर जनपद रायबरेली, आकाश पुत्र राजबहादुर निवासी रैयापुर थाना ऊचाहांर जनपद रायबरेली, मो. ईसूफ पुत्र तुफैल अहमद निवासी ग्राम फजिलपुर थाना नवाबगंज जनपद बरेली, अतुल सिंह पुत्र देवमणि निवासी ताजुद्दीनपुर थाना महाराजगंज जनपद रायबरेली, सोहेल अली पुत्र कल्लूशाद निवासी मसीढबलीनगर थाना नवाबगंज जनपद बरेली, साबिर अली पुत्र शकील शाह निवासी मसीढबलीनगर थाना नवाबगंज जनपद बरेली, अनुज वर्मा पुत्र राकेश निवासी ग्राम समरौता, रायबरेली, हर्ष श्रीवास्तव पुत्र जयप्रकाश श्रीवास्तव निवासी बरूआ चौराहा रायबरेली है। इसके साथ ही गंभीर घायलों अरन्जू देवी पत्नी सोनी निवासी रिठाला थाना विजयविहार मवाना, दिल्ली, गीता देवी पत्नी प्रमोद निवासी रिठाला थाना विजयविहार मवाना, दिल्ली, सोनू पुत्र प्रमोद निवासी रिठाला थाना विजयविहार मवाना, दिल्ली, शरीफ अहमद पुत्र शहीद अहमद निवासी रठमंजरी थाना देवरनियां जनपद बरेली, सुमित गोस्वामी पुत्र रामलल्लन गोस्वामी निवासी ग्राम मुरैनी थाना महाराजगंज जनपद रायबरेली, अभय सिंह पुत्र राजकमल निवासी असरफाबाद थाना महाराजगंज जनपद रायबरेली को हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे मे प्रेम किशन पुत्र मातादीन निवासी दौराला थाना मटोर जिला मेरठ की मौके पर ही मौत हो गयी। जिला अस्पताल मे बरेली के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान ने घायल यात्रीयो का हाल-चाल जाना और डाक्टरों को उचित दिशा निर्देश दिये।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *