बरेली। डीएम अविनाश सिंह की अध्यक्षता मे शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के सभागार मे फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा बैठक की गई। जिसमे सभी एसडीएम को कृषि विभाग को फार्मर रजिस्ट्री का कार्य तय समय सीमा मे पूर्ण कराने को निर्देश दिये गये। लक्ष्य पूर्ति के लिए प्रतिदिन सात से आठ हजार फार्मर रजिस्ट्री होनी चाहिए लेकिन वर्तमान में मात्र दो से तीन हजार फार्मर रजिस्ट्री ही की जा रही है। डीएम ने फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की चेतावनी दी। कृषि, राजस्व, पंचायत विभाग, मनरेगा विभागों आदि के अधिकारियों को कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिये गए। समीक्षा में बताया गया, 2022-23 में 545465 पंजीकृत कृषक थे। इसके सापेक्ष 3,79,438 कृषक (88.58%) आईडी बनाई जा चुकी है। 379438 कृषकों की फार्मर आईडी में पीएम किसान एक्टिव लाभार्थी 335179 एवं 44275 गैर पीएम किसान लाभार्थी सम्मिलित है। उप कृषि निदेशक से सीएससी एवं जनसेवा केन्द्र संचालकों को बुलाकर जानकारी दिये जाने के निर्देश को कहा। फार्मर रजिस्ट्री कार्य में लगे समस्त कार्मिकों का रोज का लक्ष्य निर्धारित कर उसकी नियमित समीक्षा हो।।
बरेली से कपिल यादव
