Breaking News

फांसी के फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

शाहजहांपुर- उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के रोजा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटकता हुआ पाया गया है । परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के गांव हथौड़ा बुजुर्ग निवासी महेंद्र पाल की पत्नी अनीता (35) का शव सोमवार सुबह घर में कोठरी के अंदर दुपट्टे के फंदे से लटकता हुआ पाया गया । परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी । जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के अंदर छानबीन की तथा पास पड़ोसियों व परिजनों से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ की। पुलिस ने शव को निचे उतारा और सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पति महेंद्र पाल ने बताया कि अनीता कुछ समय से बीमार थी । अनीता अपनी ननिहाल गई हुई थी । शनिवार को ननिहाल से बापस आने के बाद अनीता ने बच्चों को साइकिल दिलाने की मांग की जिस पर उन्होंने आर्थिक स्थिति ठीक न होने की बात कहते हुए साइकिल दिलाने से मना कर दिया । आज सुबह बच्चों के स्कूल व महेंद्र के नौकरी पर जाने के बाद अनीता ने ख़ुदकुशी कर ली।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया की मृतका की मानसिक स्थिति ठीक नही थी । मायके पक्ष ने मामले में किसी प्रकार का कोई आरोप नही लगाया है ।
– शाहजहांपुर से अंकित कुमार शर्मा की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *