फरीदपुर, बरेली। तेज रफ्तार रोडवेज बस मे ट्रैक्टर मे पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रैक्टर हाईवे किनारे खाई में पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबकर एक किसान की मौत हो गयी जबकि दूसरा किसान गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस ने घायल को बरेली के निजी अस्पताल मे भर्ती कराया है। रामपुर के बिलासपुर के कौशलगंज के 30 वर्षीय सुखदेव सिंह अपने दोस्त सुखविंदर के साथ इलाहाबाद से ट्रैक्टर ला रहे थे। सोमवार की रात 12 बजे वह लोग रजऊ परसपुर गांव के पास नीलकंठ अस्पताल के सामने पहुंचे। इसी दौरान पीछे से आ रही रोडवेज बस ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। सुखदेव सिंह ट्रैक्टर के नीचे दब गए। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने राहगीरों को रोककर सुखदेव सिंह को ट्रैक्टर के नीचे से निकला। इस दौरान उनकी मौत हो गई। जबकि सड़क किनारे गिरने से उनके दोस्त सुखविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सुखदेव सिंह का शव पोस्टमार्टम को भेजा। उनके दोस्त सुखविंदर सिंह को बरेली के निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।।
बरेली से कपिल यादव