फरीदपुर, बरेली। जनपद के थाना फरीदपुर क्षेत्र मे ई-रिक्शा पर बैठे किसान की जेब काटकर बदमाश 40 हजार रुपये निकालकर पीछे आ रहे साथी की बाइक पर बैठकर फरार हो गया। किसान की सूचना पर पहुंची पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज देखकर बदमाशों की तलाश कर रही है। पुलिस ने किसान की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के गांव नवदिया देहा जप्ती मे रहने वाले राजपाल का फरीदपुर मे जिला सहकारी बैंक की शाखा मे खाता है। राजपाल के मुताबिक मंगलवार दोपहर करीब तीन वह खाते से 40 हजार रुपये निकालकर बैंक से कुछ दूरी पर खड़े ई रिक्शा पर बैठे थे। इस दौरान दो अन्य युवक पर उनके पास आकर बैठ गए। गौसगंज पुलिया पर दोनों ई-रिक्शा से उतरकर भाग निकले। शक होने पर उन्होंने पेंट की जेब देखी तो कटी हुई थी। इस पर वह शोर मचाते हुए उन्हें पकड़ने के लिए दौड़े लेकिन तभी उनका एक साथी पीछे से बाइक पर आया और तीनों उस पर बैठकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टीम ने कॉबिंग की लेकिन बदमाशों का पता नही चला। फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखकर बदमाशों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। वही पुलिस ने जिला सहकारी बैंक की सीसीटीवी फुटेज देखी तो उसमें दो संदिग्ध नजर आए। दोनों कैश काउंटर से लेकर बैंक से बाहर निकलने तक किसान के पीछे लगे नजर आए। हालांकि बैंक की फुटेज मे उनके चेहरे साफ नही दिखाई दे रहे है इसलिए पुलिस बैंक और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।।
बरेली से कपिल यादव
