फरीदपुर, बरेली। फरीदपुर मे बिना डॉक्टरों द्वारा सिर्फ अनुभवों पर चलाए जा रहे क्लीनिकों की शिकायत पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ अनुराग गौतम व डॉक्टर विवेक ने अपनी टीम के साथ नगर के मोहल्ला मिर्धान टावर वाली गली मे छापेमारी की। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक ने फैज अस्पताल पर पहुंचे। अस्पताल मे मौजूद डॉक्टर अपनी डिग्री नही दिखा सके। सिर्फ अनुभव के आधार पर मरीजों का इलाज कर रहे थे। जिस पर चिकित्सा अधीक्षक ने अस्पताल को सील कर दिया। वहीं पर डॉक्टर सैफ का अस्पताल भी चलता पाया गया। जिसे भी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग गौतम ने चेक किया। वह भी कोई अभिलेख नही दिखा सके उसे भी तत्काल सील कर दिया गया। सोमवार की सुबह सुबह हुई कार्यवाही को लेकर कई क्लीनिक के डॉक्टर अपनी दुकानें बंद कर मौका देखकर फरार हो गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम मे चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग गौतम, डॉक्टर विवेक,फार्मासिस्ट धीरेंद्र सिंह,सुनील कुमार,नदीम खान मौजूद रहे। स्थानीय विभाग की टीम ने एक माह पहले भी फर्जी अस्पतालों के खिलाफ अभियान चलाया था। बावजूद अस्पताल संचालकों के हौसले बुलंद है। वह खुलेआम मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे है।।
बरेली से कपिल यादव
