फरीदपुर, बरेली। जिले की तहसील फरीदपुर मे दो दिन पहले एक कोचिंग सेंटर मे 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़ के मामले मे शिक्षक के समर्थन में एक ओर जहां कई स्कूलों के छात्र-छात्राएं सामने आ गए है तो वही दूसरी ओर छात्रा के समर्थन मे एबीवीपी के कार्यकर्ता पहुंच गए। जिसको लेकर सोमवार को फरीदपुर थाने मे जबरदस्त हंगामा हुआ। हांलाकि किसी तरह से पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर फिलहाल मामला शांत कराया है। मगर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी शिक्षक अशद औरगंजेब फरीदपुर के म्यूज इंटर कॉलेज मे पढ़ाता है। उसकी गिरफ्तारी के बाद म्यूज इंटर कॉलेज के साथ ही साथ अन्य स्कूलों के छात्र-छात्राएं भी अशद के समर्थन मे आकर थाने पहुंच गए। वह अशद को बेकसूर बताने लगे। उधर जब इसका पता एबीवीपी के कार्यकर्ताओं को चला तो वह भी पीड़ित छात्रा के समर्थन मे आ गए और थाने पहुंच गए। उन्होंने पहले तो रामलीला ग्राउंड मे म्यूज इंटर कॉलेज के प्रबंधन का पुतला फूंका। बाद में छात्रा को न्याय दिलाने को लेकर थाने पहुंच गए। बताया जा रहा है कि स्कूल प्रबधन को एवीबीपी के छात्रों की थाने पहुंचने की सूचना मिली तो वह भी थाने पहुंच गए। जिसके बाद एवीबीपी और स्कूल प्रबंधक योगेंद्र शर्मा के बीच तीख नोंकझोंक भी हुई। दोनों ओर से आरोप प्रत्यारोप भी लगाए गए। जिसकी वजह से थाने में जमकर हंगामा हुआ। हालांकि पुलिस ने किसी तरह से दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया है।।
बरेली से कपिल यादव
