फरीदपुर बाईपास पर नग्न अवस्था मे मिला 35 वर्षीय महिला का क्षत विक्षत शव

फरीदपुर, बरेली। जनपद के नेशनल हाईवे पर फरीदपुर बड़ा बाइपास पर शुक्रवार की सुबह महिला का क्षत विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव के ऊपर से कई वाहन निकल गए। जिससे उसका आधा धड़ पूरी तरह कुचल गया था। उसकी शिनाख्त नही हो सकी। महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में था। रेप के बाद हत्या करके महिला का शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मौत के कारणों को जानने के लिए महिला का शव पोस्टमार्टम को भेजा है। महिला के शव की शिनाख्त नही हो सकी। महिला की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। शुक्रवार की सुबह लोग बरेली लखनऊ हाईवे पर स्थित फरीदपुर बाईपास पर टहलने के लिए निकले थे। बाईपास पर भूरे खां गोटिया के सामने उन्होंने बीच सड़क पर महिला का शव पड़ा हुआ देखा। महिला पूरी तरह से नग्न अवस्था मे थी। उसका सिर कुचला हुआ था। जिसकी वजह से महिला की पहचान नही हो सकी। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार, कस्बा इंचार्ज मुनेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने आसपास के लोगों को बुलाकर महिला के शव की शिनाख्त करने की कोशिश की। लेकिन उसे कोई नही पहचान सका। पुलिस ने आसपास झाड़ियों में महिला के कपड़ों को खोजने की कोशिश की। लेकिन उसका कोई भी कपड़ा नही मिला। पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *