फरीदपुर, बरेली। कस्बा स्थित घर से बाहर गए पक्षी वैज्ञानिक की संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वैज्ञानिक का शव पोस्टमार्टम को भेजा है। घरेलू झगड़े के बाद वैज्ञानिक पत्नी से अलग रह कर अपने जीवन बिता रहे थे। चर्चा है कि परिजनों के सदस्य से कहासुनी के बाद पक्षी वैज्ञानिक घर से बाहर निकला था। आपको बता दे कि फरीदपुर के मछली तालाब कॉलोनी के रहने वाले विराट सिंह तोमर (30) ने बायोलॉजी में पीएचडी करने के बाद दिल्ली के वर्ल्ड केयर मे काम किया। इसके बाद उन्होंने वहां से काम छोड़कर वर्ल्ड लाइफ एंड फॉरेस्ट कंजर्वेशन ट्रस्ट ऑफ इंडिया के नाम से संस्था बनाकर पक्षियों पर रिसर्च शुरू की थी। परिजनों के मुताबिक सोमवार को शाम चार बजे विराट सिंह तोमर घर से बाहर निकल कर गए थे। कुछ देर बाद परिजनों को लोगों ने पचौमी गांव के पास रेलवे ट्रैक पर विराट सिंह तोमर का शव पड़ा होने की सूचना दी। जिसके बाद परिवार वाले बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विराट सिंह तोमर का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। परिजनों ने बताया कि विराट सिंह तोमर का विवाह ग्वालियर से हुआ था। अनबन होने के बाद पत्नी मायके मे रह रही थी। विराट सिंह तोमर के पिता अरविंद तोमर सोसाइटी मे सचिव थे। उनकी बीते दिनों मौत हो गई। विराट सिंह तोमर अपने चार भाइयों में सबसे बड़े थे। घर के होनहार बेटे की मौत के बाद परिजनों मे कोहराम मचा हुआ है।।
बरेली से कपिल यादव