फतेहगंज पूर्वी के तत्कालीन तीन दरोगा और चार सिपाहियों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज

फरीदपुर, बरेली। घर मे तोड़फोड़ कर महिला पर जानलेवा हमला करने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर फतेहगंज पूर्वी के तीन दरोगा व चार सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। फतेहगंज पूर्वी के रम्पुरा कमन की नन्हीं ने अपनी बेटी हसीना बानो का निकाह फरीदपुर के फर्रखपुर मोहल्ले के साहिल उर्फ इंस्पेक्टर से किया था। ससुराल वालों ने हसीना बानो को दहेज की खातिर मारपीट कर घर से निकाल दिया। 10 जनवरी 2020 को नन्ही ने बेटी हसीना बानो के पति साहिल उर्फ इंस्पेक्टर व उनके परिवार वालों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने कई संगीन आरोप हटाकर दहेज उत्पीड़न के आरोप की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की। दहेज उत्पीड़न के मुकदमे के आरोपी सास ससुर और देवर ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया लेकिन पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार नही किया। नन्ही ने बेटी के पति साहिल को गिरफ्तार करने की मांग की, लेकिन पुलिस ने गिरफ्तारी नही की। नन्हीं ने कोर्ट में गुहार करके बेटी के आरोपी पति को गिरफ्तार कराने की गुहार की। कोर्ट ने फतेहगंज पूर्वी के तत्कालीन दरोगा सौरभ को तलब किया। कोर्ट ने दरोगा को आरोपी की गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया। आरोप है इस बात से दरोगा नाराज हो गया। छह फरवरी को नन्ही और उनकी बेटी हसीना बानो उनकी तीन वर्ष की धेवती घर में सो रही थी। आरोप है दरोगा सौरभ कई पुलिसकर्मियों के साथ हसीना बानो के घर में दबिश देने पहुंच गए। उन्होंने हसीना बानो और उनकी मां नन्ही को बेरहमी से पीटा। जिसके बाद हसीना वानो को छत से धक्का दे दिया। हसीना बानो की कमर टूट गई। पुलिस की ओर से कार्रवाई नही होने पर पीड़िता कोर्ट की शरण में चली गई। इसके बाद बरेली के सीजेएम सत्य प्रकाश आर्य की कोर्ट के आदेश पर फतेहगंज पूर्वी के तत्कालीन दरोगा सौरभ, इशरत अली, भूरेलाल एवं चार अज्ञात सिपाहियों के खिलाफ बलवा हत्या का प्रयास सहित कई संगीन धाराओं मे मुकदमा दर्ज किया गया। सीओ गौरव सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *