बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे मे शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार बंदी का दिन तय किया गया है, लेकिन इसका पालन नही किया जा रहा। जिम्मेदार अधिकारी हर सप्ताह कार्रवाई करने का आश्वासन देते है। इसके बाद भी बाजारबंदी का पालन नहीं कराया गया। जिसकी वजह से कस्बे के सभी बाजार खुले रहते है। शुक्रवार को भी कस्बे के बाजारों का ऐसा ही नजारा था। शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी के दिन बाजार खुला रहा पर श्रम विभाग बेखबर है। अगर नियमित तौर पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी निरीक्षण करते रहे तो बंदी के दिन बाजार नही खुलेगा। शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी को लेकर तमाम दुकानदार इसके पक्ष मे है लेकिन उनका कहना है कि सभी दुकानें बंद होनी चाहिए। कस्बे मे डीएम के अनुसार साप्ताहिक बंदी का दिन शुक्रवार निश्चित किया गया है लेकिन यह आदेश कागजों तक ही सीमित रह गया है। बाजार मे पुरुष, महिलाएं व युवतियां खरीदारी के लिए अधिक आती है। बाजार मे प्रवेश करते ही दोनों ओर किराना, कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक, जनरल स्टोर, पुस्तको व हार्डवेयर की दुकानें खुली हुई थी। यहां पर पुरुष, महिलाएं व युवतियां खरीदारी करती हुई नजर आई। लोगों का कहना है कि साप्ताहिक बंदी का आदेश केवल कागजों पर ही सिमट कर रह गया है। बंदी के दिन दुकानें खुलने से इन पर काम करने वाले कर्मचारी नाखुश है। इस बारे में श्रम विभाग मौन बना हुआ है और जिला प्रशासन भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उधर, व्यापारियों कहना है कि सभी दुकानदारों को बंदी के निर्देश का पालन करना चाहिए और सभी को बंद करनी चाहिए।।
बरेली से कपिल यादव
