फतेहगंज पश्चिमी मे नुक्कड़ नाटक से महिलाओं को किया जागरूक

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। रविवार को कस्बा के बाजार व चौराहों पर सेफ सिटी परियोजना के बचाव का अभियान चलाया गया। महिला सुरक्षा, बचाव एवं सशक्तिकरण अभियान के तहत गीता कला मंच ने वूमैन पवार लाइन 1090 का जन जागरूकता अभियान चलाया। संचालिका गीता साहू ने बताया सरकार की कई योजनाएं केवल महिलाओं के लिए है। सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में कई कदम उठाए है। जिसका लाभ बड़े पैमाने पर देश की महिलाओं को मिल रहा है। वूमेन पावर लाइन उत्तर प्रदेश पुलिस का एक अभियान है। जो यौन उत्पीड़न और इसकी जड़ों में समाज की पितृसत्तात्मक मानसिकता की गलतफहमी के विरोध पर केंद्रित है। नुक्कड़ नाटक का संचालन धीरज मौर्य ने किया। जिसमें रंगकर्मी दीपक चौधरी, मोहित चौधरी, शरद सक्सेना, गोपाल श्रीवास्तव, सपना आदि ने अपनी प्रस्तुति से लोगों को जागरूक किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *