बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र मे एक कॉलेज से कुछ छात्र बाजार की कहकर निकले और पिपरिया गांव के पास नदी मे नहाने लगे। नहाते समय दो छात्र डूब गए। जिनमें से एक को बचा लिया गया जबकि दूसरे का पता नही चला। फतेहगंज पश्चिमी निरीक्षक अपराध प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया बरेली जिले के एक कॉलेज से कुछ बच्चे पिपरिया गांव के पास वेगुल और भाखड़ा नदी के संगम पर घूमने गए थे। नहाते समय दो बच्चे डूबने लगे। जिसमें से एक छात्रा आराध्या मिश्रा निवासी गोरखपुर को बचा लिया गया। दूसरा छात्र शनिदेव निवासी महेंद्रगढ़ हरियाणा डूब गया। जिसका देर शाम तक पता नही चला। जहां यह हादसा हुआ ग्रामीणों का कहना है वहां पर भंवर है और 18 से 20 फीट गहरा पानी है। काफी प्रयास के बाद भी डूबे छात्र का कुछ भी पता नही चला। पुलिस ने गोताखोरों से संपर्क किया लेकिन रात होने की वजह से उन्होंने हाथ खड़ा कर दिया। अब रविवार सुबह डूबे छात्र को खोजने रेस्क्यू चलाया जाएगा।।
बरेली से कपिल यादव