प्रेमिका ने पति के साथ मिलकर की थी प्रेमी की हत्या

सेंथल, बरेली। प्रेमिका नगमा ने ही पति शानू अली के साथ मिलकर प्रेमी मुकेश की हत्या की थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। सेंथल के मोहल्ला चौधरी निवासी 22 वर्षीय मुकेश का शव पांच दिसंबर की सुबह श्मशान भूमि के पास गेहूं के खेत में मिला था। वह मेला जाने की बात कहकर एक दिन पहले घर से निकला था, इसके बाद लापता हो गया था। मुकेश के भाई रूप किशोर ने उसकी प्रेमिका नगमा, उसके पति शानू अली समेत छह लोगों के खिलाफ हाफिजगंज थाने मे हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। मंगलवार को पुलिस ने नगमा और शानू अली निवासी टांडा सादात को जादोपुर रेलवे फाटक से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ मे शानू ने पुलिस को बताया कि उसने अपने घर मे नगमा को प्रेमी मुकेश के साथ आपत्तिजनक हालत मे पकड़ लिया था। वही शानू ने नगमा और मुकेश को आपत्तिजनक हालत मे पकड़ा तो वह बौखला गया। उसने पहले मुकेश के थप्पड़ जड़ा फिर उसका गला पकड़ लिया। इस पर नगमा ने शानू का गला पकड़ लिया। नगमा को मुकेश का साथ देते देख शानू शांत हो गया। फिर उसने नगमा से दोनों में से किसी एक को चुनने के लिए कहा तो नगमा ने कहा कि वह पति के ही साथ रहेगी मगर मुकेश के मोबाइल मे उसके फोटो है। बातचीत के बाद दोनों ने एकराय होकर मुकेश की हत्या की योजना बनाई। इसके बाद उसे घर के बाहर छोड़ने के बहाने खेत तक ले गए और हत्या कर दी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *