प्रेमनगर मे पति ने की चाकू से गोदकर पत्नी की हत्या, आरोपी फरार

बरेली। गुरुवार को शहर के थाना प्रेमनगर के बानखाना मे तलाक के बाद पति ने पत्नी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। थाना प्रेमनगर मे हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जहां आरोपी पति विकास मौके से फरार हो गया। सूचना पर एसपी सिटी रविंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रेमनगर मे चाहबाई के रहने वाले संजीव कश्यप की बेटी निशी कश्यप (20) ने विकास सक्सेना के साथ 2020 मे प्रेम विवाह किया था। दोनों के नौ माह की बेटी है। आरोप है कि उनके बीच अनबन चल रही थी। रिश्ते ज्यादा खराब होने के बाद फरवरी 2022 मे दोनों के बीच तलाक हो गया। विकास सक्सेना चाहबाई मे ही किराए के मकान मे रहता था। गुरुवार की सुबह को उसने घर मे घुसकर निशी कश्यप को चाकुओं से गोद डाला। गंभीर हालत मे निशी के भाई ने उसे निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां से दोपहर को उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल मे डॉ ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर प्रेमनगर जसवीर सिंह ने बताया कि मृतक की मां दुर्गा कश्यप की ओर से विकास सक्सेना के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीमें लगी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *