प्रेम विवाह की रंजिश मे दो युवकों पर गड़ासे से हमला

रिठौरा, बरेली। खेत की जुताई कर शनिवार की शाम ट्रैक्टर लेकर घर लौट रहे दो सगे भाइयों पर गांव के एक व्यक्ति ने गड़ासे से हमला कर दिया। जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए। आरोपी उसके परिवार की युवती के प्रेमविवाह करने से नाराज था। घायलों को परिजन पुलिस चौकी लेकर पहुंचे। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना हाफिजगंज क्षेत्र के गांव चेना मुरारपुर निवासी यादराम के बेटे धीर सिंह का गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग कचल रहा था। करीब आठ महीने पहले दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली। । युवती पक्ष के लोगों ने थाना हाफिजगंज मे रिपोर्ट दर्ज कराई थी लेकिन युवती ने ने न्यायालय मे युवक के पक्ष मे बयान देने पर मुकदमा खारिज हो गया। इसके बाद वह उसके साथ गांव मे ही रहने लगी। इस वजह से युवती के घरवाले रंजिश मानने लगे। शनिवार शाम धीरसिंह के चचेरे भाई सुखवीर और रविंद्र खेत की जुताई कर ट्रैक्टर से घर लौट रहे थे। इसी दौरान युवती के परिवारवालों ने दोनों को अपने घर के सामने ही घेरकर गड़ासे से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन घायलों को लेकर रिठौरा पुलिस चौकी पहुंचे। जहां से पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया। चौकी इंचार्ज वैभव गुप्ता ने बताया कि हमलावरों की तलाश मे दबिश दी जा रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *