प्रियंका गांधी के आह्वान पर मनोज दीक्षित के नेतृत्व मे निकाली गई प्रतिज्ञा यात्रा

आगरा- आज बाह विधानसभा में प्रियंका गांधी राष्ट्रीय महासचिव द्वारा दी गई प्रतिज्ञा को पूरा करने के लिए और जन जन तक पहुंचाने के लिए निवर्तमान जिला अध्यक्ष श्रीमती मनोज दीक्षित के नेतृत्व में प्रतिज्ञा यात्रा निकाली गई।यह यात्रा कचौरा घाट से पई चित्रहाट सूरज नगर पाठकपुर शाहपुरा फतेहपुर होते हुए जैतपुर कस्बे में चौराहे पर समाप्त हुई।
पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज दीक्षित ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि इस समय प्रदेश और देश की हालत खराब है भुखमरी बेरोजगारी शिक्षा स्वास्थ्य का कोई भी ध्यान योगी सरकार नहीं रख पा रही है किसानों की बदहाली तो सर्व विदित है बेरोजगारी चरम पर है प्रियंका गांधी जी ने प्रतिज्ञा ली है प्रदेश को बदहाली की स्थिति से उठा देंगे।
मनोज दीक्षित ने कहा कि प्रियंका गांधी जी ने महिलाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र तैयार किया गया है जिसमें उन्होंने कहा है कि 40% कांग्रेस पार्टी टिकट महिलाओं को दी जाएगी। साल में 3 सिलेंडर गैस के मुफ्त दिए जाएंगे आशा और आंगनवाड़ी का ₹10000 मानदेय दिया जाएगा व्रद्धा और विधवा पेंशन ₹1000 प्रतिमाह किया जाएगा।
प्रतिज्ञा यात्रा में शामिल सर्वश्री तीतरी पाठक, बबलू पाठक, शिव बीर गूजर, वीरेंद्र सिंह प्रधान जयवीर सिंह भदोरिया, उमेश गुर्जर, मुन्ना लाल बघेल, राहुल शर्मा, भानू दीक्षित, सत्यम दीक्षित ,अमित, राम शंकर, फुलवंती, जितेंद्र दीक्षित, शिवम तिवारी, बाबू सिंह, राजावत आदि लोग उपस्थित रहे।
-योगेश पाठक आगरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *