प्राथमिक विद्यालय में हैंडपंप से निकल रहा है बालू व दूषित पानी: हैंडपंप से पानी पीकर प्यास बुझाने को मजबूर हैं नौनिहाल

प्राथमिक विद्यालय में सालों से खराब हैंडपंप से निकल रहा है बालू व दूषित पानी

चिलचिलाती धूप व भीषण गर्मी में इसी हैंडपंप से पानी पीकर प्यास बुझाने को मजबूर हैं नौनिहाल

शिकायत के बाद भी लापरवाह अधिकारियों द्दारा सालों से खराब हैंडपंप अभी तक नही कराया गया दुरुस्त

भेलसर(अयोध्या)प्रदेश की योगी सरकार परिषदीय विद्दालयों की दशा को सुधारने का चाहे जितना प्रयास कर ले लेकिन विद्यालय प्रशासन व सम्बंधित विभाग के अधिकारी मुख्यमंत्री के सपनो को साकार नहीं होने देना चाहते हैं।ताज़ा मामला शिक्षा क्षेत्र रुदौली के प्राथमिक विद्यालय दशरथ मऊ का सामने आया है जहाँ लगे इंडिया मार्का हैंडपंप से बालू और दूषित पानी निकल रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक रूदौली शिक्षा क्षेत्र के ग्राम पंचायत दशरथ मऊ इंडिया मार्का 2 हैंडपंप लगा हुआ है जिसमें काफी समय से पानी के साथ बालू मिक्स दूषित पानी निकल रहा है।ग्रामीण बता रहे है कि यह हैंडपंप सालों से खराब पड़ा हैं।इसी नल के पानी से विद्यालय के नौनिहालों को अपनी प्यास बुझाने के लिए सहारा लेना पड़ता है जिसमें बालू के साथ दूषित पानी निकल रहा है।जिससे नौनिहालों के स्वास्थ्य और सेहत पर काफी बुरा असर पड़ने की संभावनाएं लगातार बढ़ रहीं हैं।इस चिलचिलती धूप व पड़ रही भीषण गर्मी के कारण अपनी प्यास बुझाने के लिए यदि नौनिहालों को यही बालू के साथ निकल रहे दूषित पानी को पीना पड़ेगा तो इन नौनिहालों को होने वाली भयंकर बीमारी होने से इंकार नहीं किया जा सकता है।वहीं जब प्राथमिक विद्यालय दशरथ मऊ के प्रधानाचार्य विजय तिवारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि विद्यालय में लगे हैंडपंप को रिबोर कराने के लिए और नल के पास ही शोखता बनवाने के लिए इसकी शिकायत करके अपने विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है।उन्होंने बताया कि जिस जगह हैंडपंप लगा हुआ है उस जगह इंटरलॉकिंग न होने से बारिश में हैंडपंप के स्थान पर गढ्ढा होने से पानी भर जाता है।जिससे विद्यालय के बच्च़ो को पानी के लिए कीचड़ में प्रवेश करके अपनी प्यास बुझाना पड़ता है।प्रधानाध्यापक ने बताया कि अभी तक न तो हैंडपंप सही करवा गया है और न इंटरलॉकिंग लगवाया गया है।जब इस सम्बंध में खण्ड विकास अधिकारी रुदौली अखिलेश गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अब मामला संज्ञान में आया है पहले हैंडपंप बनवाया जाएगा तकि बच्चों के लिए पानी पीने की व्यवस्था हो उसके बाद शोकता बनवाया जाएगा।

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *