प्रशिक्षण कार्यक्रम पीएलवी के लिए ज्ञानवर्धक- जिला जज

बरेली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से सोमवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम ‘संवर्धन’ का आयोजन अर्बन हाट के ऑडिटोरियम में हुआ। जिसका शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला जज प्रदीप कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम पीएलवी के लिए बहुत ज्ञानवर्धक और लाभकारी सिद्ध होगा। एडीजे व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव उमा शंकर कहार ने मानव तस्करी की रोकथाम के लिए किए जाने वाले प्रयासों, पॉक्सो एक्ट-2012 के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. आलोक शुक्ला ने मानसिक रोगों और रोगियों की सहायता के संबंध में अवगत कराया। पराविधिक स्वयं सेवक सुधीर उपाध्याय ने माता-पिता वरिष्ठ नागरिक कल्याण अधिनियम 2007 विषय पर व्याख्यान दिया। जिला प्रोबेशन अधिकारी मोनिका राणा ने निराश्रित महिला पेंशन योजना, बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना आदि के बारे जानकारी दी। वन स्टाप सेंटर प्रबंधक चंचल गंगवार ने वन स्टाप सेंटर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। कार्यक्रम में हरदोई के अपर जिला जज भूपेन्द्र प्रताप, पीलीभीत के अपर जिला जज सुनील कुमार द्वितीय एवं शाहजहांपुर के अपर जिला जज ओम प्रकाश मिश्रा सहित बरेली के अपर जिला जज व प्राधिकरण सचिव उमाशंकर कहार सहित 176 परा विधिक स्वयंसेवकों (अधिकार मित्रों) ने प्रतिभाग किया। राम दत्त, विनीत कुमार सक्सेना, बालेश कुमार मिश्रा, नेहा, सत्यपाल आदि ने भी विभिन्न विषयों पर जानकारी दी। समापन पर शाहजहांपुर के अफजल ने देश भक्ति का गीत ‘जिंदगी मौत न बन जाए, संभालो यारों’ सुन कर मंत्रमुग्ध कर दिया। प्राधिकरण सचिव उमा शंकर कहार ने आभार व्यक्त किया। संचालन सय्यद समी अहमद ने किया। कार्यक्रम में हर जिले से बेस्ट दो पीएलवी चुने गए जिन्हें जिला जज ने प्रशस्ति पत्र देक सम्मानित किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *