प्रशासन ने होलिका स्थल अतिक्रमण कराया मुक्त

शाही, बरेली। जनपद के थाना शाही क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर मे कुछ ग्रामीणों ने होली स्थल पर घूरे, बाटिया, पुआल लगाकर अतिक्रमण कर लिया था। गांव के चंद्रपाल, बाबूराम, रामपाल, ख्याली राम आदि ग्रामीणों ने अवैध कब्जा करने की शिकायत एसडीएम से की। ग्रामीणों ने शुक्रवार शाम तक होलिका स्थल अतिक्रमण मुक्त न होने पर न होलिका न रखने का बना लिया। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए एसडीएम के निर्देश पर शुक्रवार को नायब तहसीलदार अरविंद कुमार एवं चौकी प्रभारी दुनका राजस्व व पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने पुलिस की मदद से जेसीबी से होलिका स्थल पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त करा दिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *