प्रदेश मे दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा बरेली, 8.1डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान

बरेली। मौसम मे लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है और तापमान मे मामूली कमी आई है। प्रदेश मे नजीबाबाद के बाद बरेली सबसे ठंडा शहर रहा। दिन मे अधिकतम तापमान 21.8 और रात में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा जिससे दृश्यता 30 मीटर के आसपास रही। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि दो दिन तक सुबह कोहरा छा सकता है। तापमान में मामूली बदलाव होने का अनुमान है। रविवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा। एयरपोर्ट और आसपास के इलाके मे दृश्यता काफी कम रही। हालांकि सुबह करीब 9 बजे धूप निकली और कोहरे की चादर छंटने लगी। पूरा दिन धूप निकली रही लेकिन हवा चलने की वजह से हल्की ठंड रही। दिन के तापमान मे मामूली गिरावट आई है। दिन में अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं रात में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस 8.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार ने बताया कि अभी दो दिन तक कोहरा छाने का अनुमान है। दिन में तेज हवा भी चलेगी जिससे ठंड का असर बना रहेगा। हालांकि दिन मे मौसम साफ रहेगा और धूप निकलेगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *