पैरा मेडिकल कॉलेज के छात्र छात्राओं ने किया विरोध प्रदर्शन, अभद्रता का लगाया आरोप

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के रहपुरा जागीर रोड पर स्थित पैरा मेडिकल कॉलेज मे स्कॉलरशिप को लेकर छात्र छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके साथ ही कॉलेज के मैनेजर पर अभद्रता का आरोप लगाया। छात्र छात्राओं ने बताया कि एडमिशन के समय स्कॉलरशिप दिलाने का वादा किया था लेकिन अब गुमराह किया जा रहा है। बताया कि स्कॉलरशिप के फॉर्म भर कर भेज दिए है। विकास भवन जाकर देख लो। छात्र-छात्राएं विकास भवन भी गए लेकिन कोई भी परिणाम नही निकला। मंगलवार को गुस्साए छात्र छात्राओं ने कॉलेज के मैनेजर से इस बारे मे बात करनी चाही लेकिन मैनेजर ने अभद्र व्यवहार करते हुए कॉलेज से बाहर निकाल दिया। जिससे छात्र छात्राओं ने कॉलेज के गेट के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इसके साथ ही गुमराह करने और अभद्रता का आरोप लगाया। स्कूल प्रबंधन ने छात्रों की एक न सुनी। वही मैनेजर ने बताया कि छात्र छात्राओं द्वारा लगाया गया अभद्रता का आरोप निराधार है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *