शीशगढ़, बरेली। मंगलवार को सड़क किनारे सेमल के पेड़ से प्लास्टिक की रस्सी के सहारे एक बुजुर्ग का शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए दिया है। आपको बता दें कि मंगलवार की सुबह लगभग आठ बजे राहगीरों ने धनेटा शीशगढ़ रोड किनारे हाजी आफताव के ईट भट्टे के पास सेमल के पेड़ से एक बुजुर्ग का शव लटका देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर शिनाख्त कराई तो मृतक की पहचान धौराटांडा निवासी इकवाल अहमद पुत्र अलाउद्दीन उम्र 75 वर्ष के रूप मे मृतक के पुत्र मोहम्मद असलम ने की। मृतक के पुत्र मोहम्मद असलम ने बताया कि वह धौराटांडा का मूल निवासी है। वह 15 वर्षों से शीशगढ़ मे रहकर टेलरिंग का काम करता हूं। मृतक उनके पिता है जो धौराटांडा मे परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहते थे। दो दिन पूर्व वह शीशगढ़ पहुंचे थे। वह दिमागी रूप से बीमार थे। उनका इलाज भी चल रहा था। बीते सोमवार की दोपहर वह बिना किसी को बताए घर से निकल गए थे। उनको काफी तलाशा गया था मगर वह नही मिले। मंगलवार की सुबह उनका शव पेड़ से लटका मिला। उन्होंने मानसिक तनाव की बजह से पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। इंस्पेक्टर राम अवतार सिंह ने बताया कि बुजुर्ग के शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए को भेज दिया गया है।।
बरेली से कपिल यादव
