पेंशनर्स ने मांगों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

बरेली। ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर मंडल के अध्यक्ष ओपी शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को पेंशर्नस की मांगों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री को सौंपा। इसके बाद केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री एवं केंद्रीय न्यासी बोर्ड (ईपीएफओ) के अध्यक्ष डॉ. मनसुख मांडविया को संबोधित ज्ञापन क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त को सौंपा। न्यूनतम पेंशन 1000 रुपये से बढ़ाकर 7500 रुपये डीए संग करने, पति पत्नी को मुफ्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने, बिना किसी भेदभाव के उच्च पेंशन 1 सितंबर 2014 से पूर्व सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को भी प्रदान करने, कर्मचारियों को कम से कम 5000 रुपये भरण-पोषण भत्ता दिलाने आदि मांगें ज्ञापन में शामिल रही। ज्ञापन में कहा कि लगभग नौ साल से अल्प पेंशन भोगी अपनी मांगों के लिए संघर्षरत है। ज्ञापन मे 3 और 4 दिसंबर को दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रस्तावित अनशन आंदोलन और 5 दिसंबर से अति तीव्र आंदोलन की चेतावनी देते हुए मांगें शीघ्र मंजूर करने का सरकार से अनुरोध किया है। ज्ञापन सौंपने वालों में सुशील कुमार सक्सेना, नरेंद्र प्रकाश सक्सेना, सुधीर उपाध्याय, मक्खन लाल, भजन लाल मौर्य, शौकत हुसैन, राम बहादुर शर्मा और राम पाल आदि उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *