बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में संविधान दिवस पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय प्रांगण मे कार्यक्रम का आयोजन कर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक रेखा यादव ने अधिकारियों व रेलकर्मियों को संविधान की प्रस्तावना का पाठ पढ़ाया। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर प्रस्तावना अंकित बैनर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसमें स्वयं मंडल रेल प्रबंधक सहित अनेक अधिकारियों एवं रेलकर्मियों ने हस्ताक्षर कर संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। बताया गया कि 26 नवम्बर 1949 को संविधान सभा ने हमारे देश को संविधान दिया था, जिसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। भारतीय संविधान को अंगीकार किये जाने की 73वीं वर्षगांठ पर केन्द्र सरकार की ओर से 26 नवम्बर 2022 को संविधान दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान मंडल कार्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर प्रस्तावना अंकित बैनर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिसमें स्वयं मंडल रेल प्रबंधक सहित अनेक अधिकारियों व रेलकर्मियों ने हस्ताक्षर कर संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।।
बरेली से कपिल यादव