बरेली। शहर मे जोरदार रोड शो और रात्रि विश्राम के बाद शनिवार की सुबह केंद्रीय गृह मंत्री से मिलने वालो का सर्किट हाउस में तांता लगा रहा। पार्टी पदाधिकारियों और प्रमुख नेताओं से मुलाकात की। इसके बाद करीब दस बजे अमित शाह पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के आवास भारत सेवा ट्रस्ट पहुंचे। वहां उनसे मुलाकात करने के लिए तीस लोगों को ही अनुमति दी गई थी। भारत सेवा ट्रस्ट पर संतोष गंगवार सहित कुछ नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। संतोष गंगवार ने पूरा कार्यालय दिखाया। इसके बाद पार्टी के बड़े नेताओं व पदाधिकारियों के साथ बैठकर जलपान किया। इसी दौरान उन्होंने मंडल की विधानसभा सीटों के बारे में जानकारी ली। यहां कुछ देर रुकने के बाद वे त्रिशूल एयरबेस के लिए निकल गए। अमित शाह की फ्लीट को लेकर त्रिशूल पर सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए थे। अमित शाह के आने से पहले पीलीभीत रोड पर ट्रैफिक बंद कर दिया गया था। त्रिशूल के आसपास से लोगों को हटा दिया गया था। अमित शाह को त्रिशूल पर विदा करने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहे। गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय बरेली दौरा समाप्त करके शनिवार की सुबह 10:55 पर त्रिशूल एयरवेज से दिल्ली रवाना हो गए।।
बरेली से कपिल यादव
