पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी जी की जयंती पर दिव्यांगों को व्हील चेयर, हियरिंग मशीन व गरम वस्त्रों का किया वितरण

बरेली। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व० अटल बिहारी बाजपेई का जन्म दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दिव्यांगों को व्हील चेयर, हियरिंग मशीन व गरम वस्त्रों का वितरण किया गया।

सक्षम संस्था एवं कैलाश आई हास्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में जनकपुरी कालोनी स्थित पार्क में इस कार्यक्रम का शुभारम्भ भाजपा के शहर विधायक डा० अरूण कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद शहर विधायक ने श्री बाजपेई जी के चरित्र पर प्रकाश डाला। इसके बाद शहर विधायक डा० अरूण कुमार व पूर्व सभापति अतुल कपूर ने दिव्यांगों को व्हील चेयर, हियरिंग मशीन व गरम कपड़े बांटे।

वहीं कैलाश आई हास्पिटल की ओर से नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान वहां दूर दराज से आये लोगों की जांच की गयी और परीक्षण में मोतियाबिंद के रोगियों का निःशुल्क आपरोशन किया जायेगा। इस दौरान खिचडी सहभोज का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में आई सर्जन डा० आदित्य त्यागी, सुरेश चन्द्र मिश्रा, विष्णु पाठक, अजय राज शर्मा, संजीव कुमार पाण्डेय, राजेश कुमार सक्सेना, अनिल सक्सेना, विनोद भूषण उपाध्याय ए० एल०गुप्ता, गोपाल शर्मा, गौरी, अर्चना, मनोरमा वेद प्रकाश सक्सेना, नेहा गुप्ता, किरन सक्सेना समेत तमाम लोग मौजूद रहे।संचालन अजय राज शर्मा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *