पुलिस व एसटीएफ टीम ने छह किलो अफीम के साथ झारखंड की महिला और युवक गिरफ्तार

बरेली। जनपद के थाना फरीदपुर पुलिस व एसटीएफ ने अफीम तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह की एक महिला और युवक गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से छह किलो अफीम बरामद हुई है। महिला शांति कुमारी झारखंड के हजारीबाग जिले की रहने वाली है, जबकि युवक राहुल सिरौली के अंजनी गांव का रहने वाला है। महिला झारखंड से अफीम लाकर अपने साथी के साथ मिलकर बरेली आसपास के जनपदों और उत्तराखंड मे सप्लाई करती थी। झारखंड के हजारीबाग जनपद की रहने वाली शांति कुमारी अफीम लेकर उत्तराखंड डिपो की रोडवेज बस से बरेली जा रही थी। इसकी सूचना एसटीएफ को मिली। एसटीएफ मेरठ यूनिट के उप निरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में उप निरीक्षक प्रमोद कुमार अपनी टीम के साथ फरीदपुर पहुंचे। उन्होंने फरीदपुर पुलिस को साथ लेकर रोडवेज बस शाहजहांपुर-बरेली हाईवे पर सरकड़ा मोड के पास तय बस को रुकवा लिया। बस मे सवार झारखंड की महिला के बैग की तलाशी ली गई। जिसमें छह किलो अफीम बरामद हुई। एसटीएफ ने महिला को हिरासत में ले लिया और बस को रवाना कर दिया। आरोपी महिला को लेकर टीम फरीदपुर थाने पहुंची। महिला ने बताया कि वह अफीम को झारखंड से लाकर उत्तराखंड तक सप्लाई करती है। वह शनिवार बरेली रोडवेज बस अड्डे पर पहुंच कर बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के अंजनी गांव निवासी राहुल को अफीम देने वाली थी। महिला को गिरफ्तार करने के बाद टीम ने नेशनल हाईवे पर सरकड़ा गांव के पास से राहुल को एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ मे महिला ने बताया कि इसका एक गिरोह है जो मादक पदार्थ की तस्करी करता है। वह राजू मांझी निवासी ग्राम चुरचू जनपद हजारीबाग झारखंड से दस लाख रुपये प्रति किलो के हिसाब से अफीम खरीद कर लाती है। राजू मांझी अपने गांव मे अवैध अफीम की खेती करता है। आरोपियों ने अफीम तस्करी से काफी संपत्ति अर्जित की है। पूछताछ में राहुल ने बताया कि वह झारखंड से अफीम मांगता था और हाईवे पर इसकी सप्लाई करता है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *