पुलिस ने मुठभेड़ मे बदमाश को पैर में लगी गोली, किया गिरफ्तार, दरोगा-सिपाही भी घायल

बरेली। जनपद के थाना भोजीपुरा क्षेत्र मे मंगलवार की सुबह पुलिस की बदमाश से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी है। दरोगा और सिपाही भी घायल हुए है। पुलिस ने घायल पुलिसकर्मियों और बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया। मुठभेड़ मे पकड़े गए बदमाश का नाम सर्वेश सक्सेना उर्फ गुड्डू है। वह थाना शीशगढ़ क्षेत्र के टांडाछंगा गांव का निवासी है। गुड्डू चोरी के मुकदमों में वांछित था। पुलिस उसे तलाश कर रही थी। पुलिस के मुताबिक मंगलवार तड़के करीब पांच बजे बिना नंबर प्लेट की बाइक से युवक जा रहा था। पुलिस ने शक के आधार पर टोका तो उसने फायरिंग कर दी। फायरिंग में दरोगा रणवीर सिंह और सिपाही रिंकू भाटी घायल हो गए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। जिससे गुड्डू के बाएं पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी से तमंचा और कारतूस बरामद हुए है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *