फरीदपुर, बरेली। जनपद के थाना फरीदपुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के पर गोसगंज पुलिया के पास से अफीम तस्कर मोहम्मद सरताज पुत्र मुमताज खां निवासी ग्राम गौसगंज थाना फरीदपुर को 544 ग्राम अफीम, गौस मोहम्मद पुत्र मोहम्मद युसूफ निवासी ग्राम गौसगंज थाना फरीदपुर से 514 ग्राम अफीम, नसरीन पत्नी मोहम्मद सरताज निवासी ग्राम गौसगंज थाना फरीदपुर से 434 ग्राम अफीम कुल 1 किलो 492 ग्राम अफीम जिसकी कीमत अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब 21 लाख रुपये सहित गिरफ्तार किया गया। इनका एक साथी प्यार मोहम्मद पुत्र मोहम्मद युसूफ निवासी ग्राम गौसगंज थाना फरीदपुर जनपद बरेली मौके से भाग गया। जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे है। पूछताछ पर तस्करों द्वारा बरामद अफीम को झारखण्ड राज्य से बेचने हेतु लेकर आना बताया गया है। बरामदगी के आधार पर थाना फरीदपुर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। अन्तराष्ट्रीय बाजार मे बरामद अफीम नाजयज की कीमत करीब 21 लाख रूपये है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र सिंह, उनि सौरभ सिंह, लोकेश तोमर, महिला उप निरीक्षक मानसी हुड्डा, कांस्टेबल भानू थाना फरीदपुर, बरेली कांस्टेबल अमन सिंह, कांस्टेबल अनुज कुमार, राज आर्यन, गनर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मौजूद थे।।
बरेली से कपिल यादव