पुलिस अधीक्षक द्वारा बकरा चोरी की घटना को गंभीरता से लेकर थाना सुमेरपुर पुलिस को दिए जांच के आदेश

*पुलिस अधीक्षक द्वारा मिला किसान को न्याय

*गरीब असहाय किसान ने पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त करते हुए किसान के आंसू छलक उठे

हमीरपुर – सुमेरपुर थाना क्षेत्र कैथी गांव के पास किसान लालमन अपनी बकरियों को चरा रहा था | तभी वहां पर एक मोटरसाइकिल में सवार दो युवक एक बकरा लेकर चले गए| किसान ने मेहनत करते हुए पता लगाया कि यह बकरा विकास पुत्र विश्वनाथ एवं विश्वनाथ का भतीजा निवासी ग्राम इंगोहटा द्वारा लाया गया है | यह घटना दिनांक 30 अप्रैल 2022 को किसान अपनी बकरियां चरा रहा था | किसान ने अपनी व्यथा दूरभाष पर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित जी को बताया तो उन्होंने इंगोहटा चौकी इंचार्ज रोशन लाल सरोज को तत्काल किसान को न्याय दिलाने का आदेश दिया | इसी के तहत किसान को न्याय मिल गया किसान ने पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त करते हुए किसान के आंसू छलक पड़े किसान ने कहा पुलिस अधीक्षक हम जैसे गरीब असहाय लोगों की बात सुनकर न्याय दिलाने का कार्य किया उनके ऐसा ईमानदार अधिकारी को हम बहुत बहुत आभार व्यक्त करते हैं| इसी क्रम में किसान परिवार के आंसू छलक उठे | इस मौके पर किसान का पुत्र मान सिंह यादव मौजूद रहा|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *