बरेली- आज इंटरनेशनल ह्यूमन सर्विस वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा शाम 06 बजे डी.डी. पुरम स्थित शहीद स्तंभ पर शहीदों को पुलवामा में शहीद हुए जवानों को मोमबत्ती जलाकर और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
आज के दिन 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में सीआरपीएफ के वीर जवान आतंकवादी हमले के कारण शहीद हुए थे उस निंदनीय घटना के कारण आज का दिवस (ब्लैक डे) के रूप में मनाया जाता है
बरेली के वीर सपूत 2003 में जम्मू कश्मीर में शहीद हुए शहीद पंकज अरोड़ा जी के माता-पिता को बुलाकर उन्हें पुष्प माला पहनाकर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया ।
ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग शर्मा से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि देश के जो वीर जवान देश की सरहदों पर दुश्मनों से देश की रक्षा करते हैं और जो वीर जवान देश के लिए शहीद हो जाते हैं उनको याद करना और उनके परिवार को समय-समय पर सम्मानित करते रहना हमारा कर्तव्य है ।
कार्यक्रम के दौरान शहीद चौक पर भाजपा पार्षद सतीश कातिब( मम्मा) भी मौजूद रहे जिन्होंने मोमबत्ती जलाकर एवं पुष्प अर्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी, साथ ही माता-पिता को शाल ओढ़ाकर भी किया सम्मानित ।
जिसमें ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट अनुराग शर्मा, मंडल अध्यक्ष विकल्प कुदेशिया, कार्यालय प्रभारी नासिर हुसैन, शैलेन्द्र चौधरी, फहीम यार खा , सुभाष सेठी, जरनैल,आदि अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
