बरेली। पुराने रोडवेज बस अड्डे के पास सोमवार रात इलेक्ट्रिकल गोदाम में आग लग गई। इससे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला भूड़ निवासी सुमित कांत गोयल का पुराने रोडवेज के आरके गेस्ट हाउस के पीछे इलेक्ट्रिकल सामान का गोदाम है। उन्होने बताया कि वह रोज की तरह रात सोमवार रात करीब 7:45 बजे दुकान और गोदाम को बंद कर घर चले गए थे। उन्हें सूचना मिली कि उनके गोदाम से लपटें उठ रही है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, तब तक गोदाम मे रखा सारा इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो चुका था। सुमित का कहना है कि घटना में करीब 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस और फायर विभाग आग के कारणों की जांच में जुटे है।।
बरेली से कपिल यादव
