बरेली। समाजवादी पार्टी के एमएलसी किरन पाल कश्यप का शुक्रवार शाम सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कोषाध्यक्ष अशोक यादव ने बताया कि एमएलसी किरन पाल के नेतृत्व में 12 सितंबर को 11 बजे आंवला और 13 सितंबर को फरीदपुर में पीडीए चौपाल एवं कैडर कैंप आयोजित किए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव की तैयारियों के लिए सक्रिय करना है। 13 सितंबर को दोपहर दो बजे कैंट एवं शहर के लिए सपा कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप, सुरेंद्र सोनकर, प्रमोद यादव, जितेंद्र मुंडे, राजेश अग्रवाल, पंडित दीपक शर्मा, शांति सिंह, नरेश सोलंकी, राजेश मौर्य, आरिफ कुरैशी, जमुना प्रसाद मौर्य, रामसेवक प्रजापति, फरहान अली, सत्यवीर यादव, धर्मपाल लोधी, संजीव कश्यप, विशाल कश्यप, नीटू कश्यप, ऋषि कश्यप, इंजीनियर सतेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, गजेंद्र प्रधान, सुमित यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
