पीएम के सामने उठेगा रबर फैक्ट्री की जमीन पर औद्योगिक हब बनाने का मुद्दा

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। रबड़ फैक्ट्री की जमीन वापस लेकर औद्योगिक हब बनाने को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार के सौ मंत्रियों से सिफारिश पत्र लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भाजपा नेता आशीष अग्रवाल मिलकर सुझाव देंगे। अंतरराष्ट्रीय युवा वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने बताया कि पिछले सप्ताह केंद्र सरकार के सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव से दिल्ली मे मिलकर रबड़ फैक्ट्री की जमीन वापस लेने का मुद्दा उठाया था। जिसमे  उधोग मंत्रालय के सचिव विजय मित्तल व उत्तर प्रदेश सरकार के सचिव अरुण दुवे से रबड़ फैक्ट्री मामले मे आख्या तलब की गई थी। मामले में बुधवार को  जिलाधिकारी बरेली से मुख्यमंत्री कार्यालय से भी रिपोर्ट मांगी गई है। उधर भाजपा नेता श्री अग्रवाल ने प्रदेश सरकार के औधोगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता को भी पत्र भेजा है। उन्होंने बताया कि वे लगातार केंद्र व प्रदेश सरकार के लगभग सौ मन्त्रियों से दिल्ली व लखनऊ में मुलाकात कर रबड़ फैक्ट्री की ग्यारह सौ एकड़ जमीन मुंबई हाईकोर्ट रिसीवर से वापस ट्रैकर उत्तराखंड की तर्ज पर औद्योगिक हब बनाया जाए। जिससे उत्तर प्रदेश के बेरोजगार युवाओ को रोजगार मिल सके। बही केंद्रीय वाणिज्य उधोग मंत्री पीयूष गोयल व गृहमन्त्री अमित शाह से भी मिलने का समय मांगा है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *