पिकअप व ई-रिक्शा की आमने सामने भिड़ंत, मौत

आंवला, बरेली। जनपद के थाना आंवला क्षेत्र के मनौना धाम आंवला रोड पर शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार वाहनों की आमने-सामने की टक्कर में ई-रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई। तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शुक्रवार की रात ई-रिक्शा आंवला रेलवे स्टेशन से मनौना धाम की ओर जा रहा था। तभी मनौना धाम की ओर से आ रही पिकअप से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक वसीम पुत्र नईम (35) निवासी मोहल्ला भूर्जी टोला, आंवला की मौके पर ही मौत हो गई। ई-रिक्शा में सवार सत्यजीत, लक्ष्मी एवं अंगद गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी आंवला भिजवाया गया। मृतक की असमय मौत से परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *