बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। स्थानीय कस्बे के नगर पंचायत कार्यालय की तरफ से शनिवार को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान बच्चों व नगर पंचायत कर्मचारियों को पालीथीन मुक्त रखने के लिए शपथ दिलाई। प्रदेश सरकार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक अंतिम प्रहार के तहत शनिवार को अनवरत अभियान के क्रम नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी की ओर से कार्यालय से लोधीनगर चौराहा होते हुए शाही रोड पर रैली निकाली गई। चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य ने पॉलीथिन का उपयोग बंद कर कपड़ों के थैलों मे खरीदारी करना चाहिए। जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना ने लोगों से अपील की एक प्रयास जीवन मे बदलाव ला सकता है। हमे पॉलीथिन का इस्तेमाल नहीं करना है। नगर के सभी व्यापारियों से अनुरोध किया कि वह दुकानों पर पॉलीथिन का उपयोग बंद करें और कपड़े के थैले का इस्तेमाल करे। इस रैली में ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल, प्रेटी पेटल्स किड्स जोन, यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज, रेड रोज पब्लिक स्कूल, प्राथमिक विद्यालय आदि स्कूल के बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने एक नारे के माध्यम से आमजन को संदेश दिया। पर्यावरण बचाना है जीवन स्वच्छ बनाना है तो पॉलीथिन का उपयोग बंद करे। इस अवसर पर नगर पंचायत के जेई और स्टॉप तथा विद्यालयों के मैनेजर दिनेश पांडे, रमन जयसवाल, केसी शर्मा, राजेश सक्सेना व व्यापार मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा, जगदीश शर्मा सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
