पाकेट से गिरा मोबाइल, एक जोड़ी कुंडल व जरूरी कागजात, दी तहरीर

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के गांव सतुईया खास निवासी मनोज कुमार सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह ने बताया कि आठ मई को समय करीब सात बजे फतेहगंज पश्चिमी सब्जी लेने आया था। वही सुनार की दुकान से सोने के कुंडल छुड़ाकर पॉकेट की जेब मे रख लिए और बाजार मे सब्जी लेने चला गया। सब्जी लेने के बाद घर जा रहा था तभी शाही चौराहे के आसपास पॉकेट की जेब से एक जोड़ी सोने के कुंडल, मोबाइल वीवो, आधार और पैन कार्ड सहित 900 रुपये गिर गए। काफी खोजा लेकिन कुछ पता नही चला। कुछ देर बाद पीड़ित के मोबाइल से ही नंबर निकालकर उसके ससुर को फोन किया। फोन करने वाले ने अपना नाम विनोद बताकर हाईवे के निकट एक ढाबे के पास खड़े होने की बताकर फोन ले जाने की बात कही। जब अगले दिन पीड़ित के परिजनों ने मोबाइल नंबर मिलाया तो मोबाइल नंबर बंद आ रहा था। उसके बाद फोन लगातार बंद ही आ रहा है। पीड़ित ने थाने मे तहरीर देकर कानूनी कार्यवाही की मांग की है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *