पहले सरकारों को दंगा कराने से फ़ुर्सत नहीं थी हमारी सरकार ने प्रदेश में भयमुक्त वातावरण पैदा किया है: योगी

सहारनपुर- नगर निकाय चुनाव के प्रचार की शुरुआत सहारनपुर से करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज ने महाराज सिंह कालेज मैदान मे जनसभा को संबोधित करते हुए सूबे के मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सहारनपुर विकास के पथ पर अग्रसर है। पहले की सरकारों को दंगा कराने से ही फुर्सत नहीं थी। पहले नौजवानों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जाते थे। बेटियों को लेकर माता-पिता चिंतित रहते थे, लेकिन आज भाजपा सरकार ने भय मुक्त वातावरण दिया है। उन्होंने कहा कि 6 वर्ष में 54 लाख से अधिक गरीबों को आवास दिलाया। 2 करोड़ 61 लाख गरीबों को शौचालय, 1 करोड़ 75 लाख गरीबों को फ्री रसोई गैस कनेक्शन, 1 करोड़ 55 लाख गरीबों को फ्री बिजली कनेक्शन देने का कार्य डबल इंजन की सरकार ने किया। प्रदेश के 10 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना, आयुष्मान भारत योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 5 लाख रुपए का सालाना बीमा कवर केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें दे रहीं हैं। उन्होंने आम जनता से अपील की भ्रष्टाचार और भय मुक्त वातावरण स्थापित करने के लिए प्रदेश के सभी नगर निगम व नगर निकाय प्रत्याशियों को भारी मतों से जीताएं। इस दौरान मंच पर सभी नगर पंचायत, नगर पालिका एवं नगर निगम के प्रत्याशी सभासद व पार्षद प्रत्याशीयो का परिचय जनता से कराते हुए उन्हें भारी मतों से जीत दिलाने की अपील मुख्यमंत्री ने की। मुख्यमंत्री की जनसभा में उन्हें सुनने आई अधिकतर महिलाएं थी भीड़ के लिहाज से जनसभा कामयाब रही। रैली के संयोजक पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा का भीड़ को देखकर चेहरा खिला हुआ नजर आ रहा था। भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने रैली में आए हुए सभी महानुभाव का व जनता का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार मे राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी, कुवँर बृजेश सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिशौदिया,क्षेत्रीय मन्त्री चन्द्रमोहन शर्मा, नगर निगम के प्रत्याशी डॉक्टर अजयसिंह,पूर्व सांसद राघवलखनपाल शर्मा, कैराना सांसद प्रदीप चौधरी,जिलाध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र सैनी, विधायक देवेंद्र निम ,मुकेश चौधरी, राजीव गुंबर ,चौधरी कीरत सिंह, निवर्तमान मेयर संजीव वालिया,जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेंराम चौधरी सहित सभी जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

– सहारनपुर से सुनील चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *