पहले दिन पकड़ा गया एक नकलची, 5544 ने छोड़ी परीक्षा

बरेली। जनपद मे 130 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा हुई। जिसमें 92193 में से 86649 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जबकि 5544 अनुपस्थित रहे। | संबेदनशील केंद्रों पर कड़ा पहरा रहा। सदल दलों ने दोनों पालियों में परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक छात्र नकल करते पकड़ा गया। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि बुधवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की दोनों पाली में परीक्षा थी। नकल विहीन परीक्षा के लिए जिले को जोन और सेक्टर में बांटकर ड्यूटियां लगाई गई ! थी। सचल दल केंद्रों पर जाकर चेकिंग करते रहे। परीक्षा देने मे छात्रों की तुलना मे छात्राओं की संख्या अधिक रही। चेकिंग के दौरान पुराना शहर स्थित जवाहर मेमोरियल गर्ल्स इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर हाईस्कूल में एक छात्र नकल करते पकड़ा गया। हाईस्कूल की प्रथम पाली मे हिंदी विषय का पेपर था। जिसमे 28506 छात्रों ने और 22283 छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। परीक्षा देने के लिए 26093 छात्र और 21303 छात्राएं देने पहुंचे। हाईस्कूल की परीक्षा में 12413 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। वही हाईस्कूल में परीक्षा छोड़ने बाली छात्राओं की संख्या 980 रही। इंटरमीडिएट में भी हिंदी के दो पेपर थे। पहला हिंदी और दूसरा सामान्य हिंदी। हिंदी मे 4053 छात्रों ने और 9594 छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 3662 छात्र और 9197 छात्राएं परीक्षा में उपस्थित हुए। जबकि 391 छात्र और 397 छात्राएं अनुपस्थित रहे। सामान्य हिंदी के पेपर में 24074 छात्रों और 8907 छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। जिसमें 18888 छात्र और 8677 छात्राएं उपस्थित रहे। वही पहले दिन छात्र-छात्राओं के चेहरों पर परीक्षा शुरू होने से पहले हल्की घबराहट दिखाई दी। मगर परीक्षा समाप्त होने के बाद अधिकांश विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली। परीक्षार्थियों के अनुसार हिंदी का प्रश्न पत्र आसान आया था। दूसरी पाली मे केंद्रों पर इंटर की परीक्षा हुई। बरेली इंटर कॉलेज गेट पर टीम चेकिंग कर रही थी। इस दौरान टीम को एक छात्र को तलाशी मे पेट मे नकल की पर्ची नही बल्कि पूरी किताब मिली। उससे किताब ले ली गई और डांट कर अंदर भेजा गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *