बरेली। जनपद के थाना प्रेमनगर पुलिस ने राजीव गौड़ नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ससुरालवालों ने राजीव के खिलाफ घर मे आग लगाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीसीटीवी फुटेज में भी राजीव की गतिविधियां दिखी थी। राजीव ने बताया कि वह अपने ससुरालवालों ने नफरत करता है, पत्नी से भी परेशानी है। वह पत्नी का कोई नुकसान नही कर पा रहा था इसलिए उसने ससुराल मे आग लगाकर उसे परेशान करने का तरीका खोजा था। नई बस्ती ब्राह्मपुर निवासी गौरव सक्सेना ने सनराइज कॉलोनी निवासी अपने बहनोई गौरव सक्सेना पर जान से मारने की नियत से घर में आग लगाने, आग से दो बाइक और एक स्कूटी पूरी तरह से जल जाने व घर क्षतिग्रस्त करने का मुकदमा दर्ज कराया था। बताया कि बहनोई ने उन्हें और उनके घरवालों को जान से मारने की नियत से आग लगा दी थी। पड़ोसी के घर की फुटेज में राजीव को स्कूटी रोककर तेल निकालते और उनके घर की गैलरी मे आग लगाते देखा गया। पुलिस ने इसी आधार पर राजीव को आरोपी मानकर तलाश शुरू कर दी। प्रेमनगर थाना प्रभारी आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि राजीव गौड़ को पुलिस ने राजेंद्र नगर निगम पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। राजीव ने पुलिस को बताया कि बीस साल पहले उसने गौरव की बहन से प्रेमविवाह किया था। उस वक्त दोनों ही परिवारों की सहमति से विवाह हुआ था। उसकी दो बेटियां हैं। वह कॉस्मैटिक के उत्पाद बेचने का काम करता है। करीब पांच साल से उसका पत्नी से विवाद चल रहा है। पत्नी उसे परेशान करती है। चूंकि उसकी दो बेटियां भी हैं तो वह परिवार बचाने की खातिर पत्नी से बदला नहीं ले पा रहा था। पत्नी जब उससे झगड़ा करती है तो उसके मायके वाले उसका पक्ष लेते हैं। पत्नी अपने मायके वालों को बहुत चाहती है। उसने सोचा कि मायके वालों का ही बड़ा नुकसान कर दूं तो इससे पत्नी को कष्ट होगा और उसे मानसिक सुकून मिलेगा। उसे नहीं पता था कि कैमरे में उसकी तस्वीर आ जाएगी।।
बरेली से कपिल यादव