बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के अग्रास रोड उत्सव लॉन मे धामपुर बायो ऑर्गेनिक लिमिटेड इकाई मीरगंज बरेली की तरफ से पदम श्री पुरस्कार से सम्मानित डॉ बक्शीराम के आगमन पर स्वागत एवं कृषक गोष्टी का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र से लगभग 300 से अधिक की संख्या में किसान अपनी सहभागिता निभाते हुए इस कार्यक्रम मे शामिल हुए गोष्ठी का अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता ने की। जीएम केन इंदल शर्मा ने गन्ना वैज्ञानिक पदम श्री डॉ बक्शी राम का सम्मान किया। गन्ना वैज्ञानिक डॉ बक्शी राम ने कृषकों को गन्ना बुवाई तकनीक उर्वरकों का प्रयोग कैसे किया जाए व कम लागत मे अधिक उपज कैसे प्राप्त करें आदि बिंदुओं पर विस्तार से बताया। बैठक मे यूनिटेक संजय श्रीवास्तव, जीएम केन इंदल शर्मा, पीके त्यागी, विजय कुमार शुक्ला, गन्ना चेयरमैन नवल किशोर एवं क्षेत्र के गणमान्य कृषक गण उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव
