बहेड़ी, बरेली। जनपद के थाना बहेड़ी क्षेत्र मे एक सिरफिरे पति ने भद्दे कमेंट लिखकर पत्नी के अश्लील फोटो और वीडियो अपने साले के मोबाइल पर भेज दिए। पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्र की एक महिला का कहना है कि उसके पति ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो भद्दे कमेंट लिखकर उसके भाई के मोबाइल पर भेज दिए। महिला का कहना है कि उसने पति व ससुर पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है जो कि न्यायालय मे लंबित है। महिला का कहना है कि उसकी शादी मीरगंज के एक गांव निवासी मनोज कुमार से हुई थी। पति व ससुराल वालों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया। इस पर उसने अपने पति व सास, ससुर वीरम सिंह के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न और भरण पोषण का मुकदमा लिखवाया है। उसका पति उसे भरण पोषण राशि नही देता है और फोन कर गालियां और जान से मारने की धमकी देता है। कुछ दिन पहले उसके पति मनोज ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उन पर भद्दे अश्लील कमेंट लिखकर उसके भाई को भेजे। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।।
बरेली से कपिल यादव
